अल्मोड़ा, अप्रैल 29 -- कमल पंत,अल्मोड़ा। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी उत्तर प्रदेश के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लापता नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले नगर क्षेत्र की एक किशोरी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद 23 अप्रैल को परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर पर पुलिस ने बिलासपुर रामपुर निवासी शाहिल के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- पेट में दर्द हुआ तो 16 साल की लड़की निकली गर्भवती, शिमला में नाबालिग लड़के पर रेप करने का आरोप अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न...