अमरोहा, अप्रैल 9 -- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी यूपी पुलिस के बर्खास्त सिपाही की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ग्रेटर नोएडा समेत कई ठिकानों पर दबिश डाली। आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी परिवार पिछले कई वर्ष से नगर के मोहल्ले में रहता है। इस परिवार की युवती का कहना है कि उसके पिता की मोहल्ले में किसी से कहासुनी हो गई थी। इस मामले में कोतवाली में तैनात अखिलेश कुमार ने उसके पिता की मदद की थी। तब से वह पीड़िता के घर आने जाने लगा था। पीड़िता का कहना है कि अखिलेश ने अपने को अविवाहित बताते हुए शादी की झांसा देकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद बीती 6 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे जब वह घर पर अकेली थी तब अखिलेश जबरन घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। शिकायत पर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.