चतरा, अप्रैल 11 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के अनुसूचित जाति छात्रा आवासीय विद्यालय में एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के मामले में पीड़ित छात्रा के बयान पर हंटरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जिसपर करवाई करते हुए विद्यालय के आरोपी प्रधानाध्यापक चतरा शहर के गुदरी बाजार निवासी शंकर प्रसाद के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रधानाध्यापक पर पोस्को, बलात्कार, एससी एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को फिजिकल जांच के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल शुक्रवार को मामले की जांच पड़ताल को लेकर हंटरगंज थाना पहुंचे और विद्यालय परिसर में जाकर घटना से संबंधित विद्यालय कर्मियों से पुछताछ किया। मामले से संबंधित अग्रेतर करवाई हेतु थाना प्रभारी प्रभात कुमार को कई आवश्यक दिशा निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.