मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार की शाम भाई के साथ ड्रमंडगंज थाने पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीते 11 मार्च को घर से शौच के लिए बाहर सीवान की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी युवक हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। ग्रामीणों के पहुंचने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। महिला का आरोप हैकि एक माह बीत गए हैं, लेकिन पुलिस की ओर से आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296 के तहत कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...