बलरामपुर, अप्रैल 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सदर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम विपिन कुमार जैन व एएसपी विशाल पांडेय ने पीड़ितों के मामलों की सुनवाई की। दोपहर करीब 12.15 बजे ललिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने डीएम से बताया कि दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के लिए करीब एक माह से भटक रही हूं। प्राथिमकी दर्ज होने के बावजूद आरोपी पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे वह आएदिन धमकी दे रहा है। डीएम ने एएसपी को कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। तीनों तहसीलों के संपूर्ण समाधान दिवस में 136 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें सिर्फ 14 मामले निस्तारित हुए हैं।जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम भीखपुर निवासी अब्दुल्लाह ने दबंगों पर खेत से फसल काटकर उठा ले ...