कानपुर, जुलाई 17 -- कानपुर देहात। दुष्कर्म के आरोपी ने रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मालपुरवा गांव में ढाक के एक पेड़ में फांसी लगा जान दे दी। परिजनों ने झूठा आरोप लगाए जाने व हत्या कर शव पेड़ में लटकाने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मालपुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय अरविंद सिंह गौर पर एक युवती ने दो दिन पहले झांसा देकर कई महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में युवती के चाचा ने रसूलाबाद थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस आरोपित अरविंद की तलाश कर रही थी। पुलिस की दबिश से डरकर वह बुधवार शाम को घर से निकल गया था। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर एक बाग में उसका शव ढाक के पेड़ में फांसी पर लटका मिला। वहां से निकले लोगों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच...