दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता के भाई को बंधक बनाकर कोर्ट में बदलवाया बयान
लखनऊ, अगस्त 22 -- हजरतगंज में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में पीड़िता ने आरोपी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसके 11 साल के छोटे भाई को अगवा कर आरोपी ने कोर्ट में अपने पक्ष में बयान दिलवा दिया। वह निजी तस्वीरें वायरल करने और भाई की हत्या की धमकी देकर समझौते का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने गौतमपल्ली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता गोमतीनगर के एक इलाके में मां के साथ किराए के मकान में रहती है। वह विवि में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। पीड़िता के अनुसार, स्कूल में पढ़ाई के दौरान आरोपी सम्राट गुप्ता (28) ने उससे दोस्ती की और बहला-फुसलाकर उसकी निजी तस्वीरें ले लीं। उन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह उसे परेशान करता रहा। आरोप है कि 18 दिसंबर 2024 को सम्राट ने उसके साथ दुष्कर्म किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.