एटा, अप्रैल 4 -- दुष्कर्म के आरोपी ने जेल जाने के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देखा और पहचान करते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना जैथरा के गांव सुल्तानपुर निवासी अनुज (20) पुत्र रामवीर, साथी पर दो मार्च को किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा की बढ़ोत्तरी हुई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को कोर्ट में हाजिर होना था। शुक्रवार रात को थाना रिजोर के गांव निधौली खुर्द के पास जंगल में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि गांव गंगनपुर में मृतक की रिश्तेदारी है। जानकारी पर रिश्तेदार और रिजोर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि जेल...