देवरिया, मार्च 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ दुष्कर्म करने वाले टीटीई को संरक्षण देने वाले उसके भाई को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार टीटीई की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी ने बिहार व नेपाल में जाल बिछा दी है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर लेने का पुलिस अधिकारियों का दावा है। फरार टीटीई के ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मऊ जिले की रहने वाली एक छात्रा एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में रहकर सेना के लिए तैयारी करती है। 15 फरवरी को उसकी कोई परीक्षा थी। इसलिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट के ही मऊ में वह सवार हो गई। छात्रा एनसीसी ड्रेस में थी और वह एसी प्रथम श्रेणी में बैठ गई। आरोप है कि जब वह बैठी, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.