देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी टीटीई की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अब चुनौती बन गई है। मोबाइल बंद होने के चलते पुलिस को उसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रहे हैं। पुलिस अब और शिकंजा कसने के लिए वारंट लेने की तैयारी में है। मऊ जिले की रहने वाली एक छात्रा एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में रहकर सेना के लिए तैयारी करती है। 15 फरवरी को उसकी कोई परीक्षा थी। इसलिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट के ही मऊ में वह सवार हो गई। छात्रा एनसीसी ड्रेस में थी और वह एसी प्रथम श्रेणी में बैठ गई। आरोप है कि जब वह बैठी, उसी...