देवरिया, मार्च 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ दुष्कर्म करने वाले टीटीई की गिरफ्तारी जीआरपी के लिए अब चुनौती बन गई है। एक माह से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी आरोपी टीटीई पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ, एसओजी समेत छह टीमें लगाई गई हैं। मोबाइल बंद होने के चलते पुलिस को उसका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रहे हैं। मऊ जिले की रहने वाली एक छात्रा एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में रहकर सेना के लिए तैयारी करती है। 15 फरवरी को उसकी कोई परीक्षा थी। इसलिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट के ही मऊ में वह सवार हो गई। छात...