दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, दूसरे मामले में अभियुक्त फरार
बोकारो, अप्रैल 27 -- गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे मामले में अभियुक्त अब भी फरार है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि पहले मामले में हजारीबाग जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बन्हप्पा निवासी ऋषि कुमार पिता बबलू रवानी पर आरोप है कि उसने गोमिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान आरोपी ने पीड़िता के पिता के साथ गाली-गलौज भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपी के पिता पर भी घटना की जानकारी होने के बावजूद सहयोग करने का आरोप लगाया गया है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.