दुष्कर्म के आरोपी को 6 महीने बाद मिली जमानत
जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जमशेदपुर। जुगसलाई में महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी आशीष की जमानत अर्जी एडीजे- 5 की अदालत से मंजूर हो गई। महिला ने सितंबर 2025 में जुगसलाई थाना में आशीष के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था। बचाव पक्ष से अधिवक्ता अखिलेश राठौर ने अदालत में जमानत अर्जी पर बहस की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्य नहीं है और न्यायिक हिरासत अवधि के आधार पर जमानत अर्जी मंजूर हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.