हाजीपुर, अप्रैल 28 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 06 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवा राय का पुत्र हीरा राय बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया है। यह जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने मंगलवार को एसपी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडियाकर्मियों को दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर जुड़ावनपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि स्कूल से पढ़कर अपने घर लौट रही एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ खेत में पटवन कर रहे किसान ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। यह भी पढ़ें- मुंह और हाथ-पैर बांध 14 साल की लड़की से रेप, 2 साथी निगरानी करते रहे; बिहार में हैवानियत क...