गाजीपुर, जून 17 -- गाजीपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी संतोष यादव को मरदह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया। सीओ कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने बताया कि मरदह इंस्पेक्टर तारावती टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली के नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी करहर बुजुर्ग तिराहे के पास है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सन्तोष यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी ग्राम देवरिया थाना जमानियां को रोका तो वह जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें अभियुक्त के दोनों पैर मे...