पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- नौकरी दिलाने के नाम पर सरकारी आवास पर बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद सत्र न्यायाधीश रविन्द्र कुमार (चतुर्थ) ने मंजूर कर ली। शहर के सुनगढ़ी थाना में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शहर के मोहल्ला सुनगढी निवासी विपिन कुमार राठौर पुत्र सालिकराम कृषि विभाग में कम्प्यूटर आपरेटर है। उसने उसकी नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर मिलने के लिए बीसलपुर स्थित सरकारी आवास पर बुलाया। वहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बेहोश होने पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसे दोबारा मिलने के लिए बीसलपुर स्थित सरकारी आवास पर बुलाकर दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोप...