कौशाम्बी, मार्च 13 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां गांव निवासी मो. समीर पुत्र सलीम के खिलाफ दो मार्च को इलाके की एक युवती ने स्थानीय थाने पर मुकदमा कायम कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब डेढ़ साल तक दुराचार किया है। मुकदमा लिखने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपी को उसके गांव के समीप से ही गिरफ्तार किया गया। लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...