हाथरस, फरवरी 26 -- कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। वहीं परिवार को जान से मारने की धमकी आरोपी के द्वारा दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए। मंगलवार को जलेसर रोड़ स्थित एक गांव में रहने वाली विवाहित महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसमें विवाहिता ने कहा था कि आठ जनवरी को गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ गलत कार्य किया। वहीं धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को आरटीओ आफिस के पास से गिर...