सिद्धार्थ, मई 22 -- भनवापुर। त्रिलोकपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सुबह चिताही चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस तलाश रही थी। एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के एक पीड़ित ने अपने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के साथ ही आरोपी के तलाश में जुटी थी। गुरुवार को थाना क्षेत्र के चिताही चौराहे से आरोपी अमन उर्फ हसीब पुत्र हमीद आजाद नगर सदभावना चौकी थाना कोतवाली नगर जिला गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी को त्रिलोकपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...