दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा गया
गोरखपुर, जून 20 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में नामजद आरोपी सुजीत चौहान निवासी नथुआ को पुलिस ने शनिवार को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के चाचा की तहरीर पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी ने किशोरी से जान-पहचान का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, विरोध करने पर उसे डराने-धमकाने और लगातार उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.