दुष्कर्म के आरोपी के घर नोटिस चस्पा
मथुरा, अप्रैल 16 -- थाना जैंत पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गांव आझई निवासी आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने टीम ढोल-नगाड़ों के मध्य मुनादी कर घर पर नोटिस चस्पा कर उसे हाजिर होने की चेतावनी दी। आझई खुर्द निवासी युवक के खिलाफ जैंत थाने में दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा है। पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दिया था। न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा जारी की थी। न्यायालय के आदेश पर विवेचक मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ गांव आझई खुर्द पहुंच कर मुनादी करते हुए नोटिस चस्पा किया। थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और किसी भी सूरत में उन्हें बख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.