दुष्कर्म के आरोपी एक आरोपी को 10 व दो को पांच वर्ष की सजा
सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। एएसजे/एफटीसी कनिष्क कुमार सिंह ने रेप के एक आरोपी को 10 व दो को पांच वर्ष की सजा सुनाई। एक आरोपी पर 20 हजार व दो आरापियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।फैयाज अहमद पुत्र मो. रज्जाक, मो. रज्जाक पुत्र रियासत, शहिदुनिशा पत्नी मो. रज्जाक निवासी दुल्हा दरमियानी थाना मोहाना के खिलाफ 2018 में धारा 363, 366, 376, 3/4 व 16/17 पॉक्सो एक्ट थाना मोहाना में दर्ज हुआ था। इसी मामले में एएसजे/एफटीसी कनिष्क कुमार सिंह ने फैयाज अहमद पुत्र मो. रज्जाक को दस साल की सजा सुनाई। उसपर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मो. रज्जाक पुत्र रियासत व शहिदुनिशा पत्नी मो. रज्जाक को पांच-पांच साल की सजा सुनाई। आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। शासन की ओर से पैरवी अभियोजक बेचन राम लोदिया ने की।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.