फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कमालगंज थाना पुलिस की टीम ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। वह भागने की फिराक में था। आरोपित ने पुलिस बल के ऊपर फायरिंग कर दी जिससे गोली सिपाही लोकेंद्र सिंह के हाथ को छूते हुये निकल गयी जिससे वह भी घायल हुआ। आरोपित को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर इलाज कराया गया। इसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। रिश्ते में यह बच्ची का बाबा लगता है। शुक्रवार दोपहर बाद शातिर अशोक ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।इससे बच्ची की हालत बिगड़ गयी थी। बच्ची का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर बच्ची की मां ने इसके खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करायी थी जिसमें कहा था कि 27 मार्च की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.