दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
कन्नौज, मई 17 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र में विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। थाना क्षेत्र के रोहली चौकी के अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर गांव के ही युवक पर खेत में विवाहित बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर नरुईया गांव निवासी आरोपी को रोहली-नरुईया संपर्क मार्ग स्थित ब्रह्मदेव तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.