उन्नाव, अप्रैल 17 -- असोहा। थाना पुलिस ने मिल्की चौराहा के पास दबिश देकर दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने 13 अप्रैल को गांव के ही एक युवक पर स्कूल जाते समय रास्ते में छेड़खानी करने व फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। पुलिस केस दर्ज कर विवेचना दौरान दुष्कर्म की धारा को बढ़ा दिया था। शुक्रवार को दरोगा मो. यूनुस व सिपाही सनी राहुल के साथ थाना क्षेत्र के मिल्की चौराहा से आरोपित नीरज को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट आदेश पर पुलिस नीरज को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- अगवा कर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी बंदी थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...