दुष्कर्म के आरोपित के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपित पैगम्बरपुर के रोहित कुमार के घर पर रविवार को इश्तेहार चिपकाया। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। रोहित पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। थानाध्यक्ष कुमार त्रिपुरारी राय ने बताया कि घटना 11 सितंबर 2024 की है। पुलिस ने कई बार छापेमारी की, लेकिन आरोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने अब आरोपित के घर पर इश्तेहार चिपका कर उसको सरेंडर करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर पुलिस जल्दी कोर्ट से आदेश लेकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.