दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 17 -- दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में पुलिस ने दी दबिश अमृतपुर।राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक किशोरी को अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एक गांव की वृद्ध महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 15 अगस्त की रात करीब 10 बजे उसकी पौत्री को रात 10 बजे सौरभ नाम का एक युवक बहला फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसने कमरे में उसे बंद कर दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरेापित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.