दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर निकाला कैंडल मार्च
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित ट्यूशन शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकाला। इसमें युवा, महिला एवं कई स्थानीय लोग शामिल थे। लोगों का कहना था कि घटना का कई दिन बीते जाने के बाद भी पुलिस आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मनियारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र महतो ने कहा कि आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी लिए टीम गठित की गई है। उसे जल्द दबोचा लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक ने किया आत्मसमर्पण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.