जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। धातकीडीह निवासी मो. तौहिद के खिलाफ पोक्सो विशेष अदालत में नाबालिग से दुष्कर्म का दोष सिद्ध हो गया। दोषी के खिलाफ अदालत में सजा के बिंदू पर सुनवाई 19 मार्च को होगी। बताया जाता है कि, आरोपी ऑटो चालक है। उसने नाबालिग की मां से शादी कर दुष्कर्म किया था। दूसरी ओर, जादुगोड़ा के एक दुष्कर्म मामले में भी जिला एडीजे की अदालत में आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...