दुष्कर्म केस में आसाराम की अपील पर जोधपुर हाईकोर्ट का फैसला रिजर्व
नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की अपील पर सुनवाई पूरी हो गई है। 20 अप्रैल को जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। अब अदालत द्वारा किसी भी दिन इस मामले में निर्णय सुनाया जा सकता है। इस बहुचर्चित मामले में आसाराम और अन्य सह-आरोपियों ने ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के बीच कई दिनों तक चली बहस के बाद आखिरकार अदालत ने सुनवाई पूरी कर ली है। 17 अप्रैल को आसाराम के वकीलों ने अपनी दलीलें पूरी कर ली थीं, जिसके बाद पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे वकील पी. सी. सोलंकी ने अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.