दुष्कर्म की शिकार किशोरी की प्रसव के दौरान मौत
सोनभद्र, सितम्बर 30 -- सोनभद्र/घोरावल, हिन्दुस्तान टीम। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म की शिकार किशोरी की प्रसव के दौरान बुधवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर उसे घोरावल अस्पताल से जिला अस्पताल गंभीर हालत में रेफर किया गया था। बीते अगस्त माह में ही दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ बीते अगस्त माह में एक युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को अचानक किशोरी के पेट में दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किशोरी की हालत में सुधार न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.