दुष्कर्म की शिकायत पर स्कूल बंद रखने व छात्रावास को खाली करने का विभाग ने दिया निर्देश
साहिबगंज, अक्टूबर 2 -- पतना। प्रखंड के छोटा दुर्गापुर स्थित संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल में छात्रावास की एक छात्रा से कथित रूप से दुष्कर्म के मामले में रांगा थाना में केस दर्ज होने एवं निदेशक समेत दो की गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने स्कूल को तत्काल बंद रखने व छात्रावास को खाली करने का निर्देश दिया है। इसकी पुष्टि बीईईओ रोबिन मंडल ने की है। रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में दर्ज के केस के आधार पर मुख्य आरोपी छोटा दुर्गापुर के स्कूल के गार्ड साहेबराम लोहार व स्कूल के डायरेक्टर जाफर शेख को गिरफ्तार कर बुधवार की शाम को ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.