दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार
हमीरपुर, अगस्त 18 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने पति के साथ एसपी को शिकायत सौंपकर थाना पुलिस पर जबरिया समझौता कराने का गंभीर आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। कस्बे के एक वार्ड की निवासी पीड़िता का आरोप है कि 14 अगस्त की रात मकान मालिक के बेटे ने कमरे में घुसकर मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 15 अगस्त को उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इसी बीच थाने के एसएसआई, महिला एसआई ने उसके ऊपर समझौता करने का दबाव बनाया और मुकदमा नहीं दर्ज किया। मंगलवार को पीड़िता पति के साथ एसपी से मिली और शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। इसी बीच पीड़िता ने कहा कि हमारे बीच समझौता हो गया है। अब मैं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.