आजमगढ़, जनवरी 9 -- आजमगढ़। कंधरापुर थाने के सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने दुष्कर्म के मुकदमे में फरार चल रहे युवक को शुक्रवार की सुबह दुबहरन बुजुर्ग (चक बिजली) गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुधाकर विश्वकर्मा पुत्र सुभाष विश्वकर्मा ग्राम दुबहरन बुजुर्ग थाना कंधरापुर का निवासी है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी युवक ने पीड़ित युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के साथ ही मारपीट की धमकी दी थी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...