छपरा, अप्रैल 4 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. रोहिणी आचार्य ने शहर के भरत मिलाप चौक स्थित क्लीनिक में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना पर राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राजद जिला प्रवक्ता हरेलाल यादव द्वारा जारी बयान में डॉ. आचार्य ने कहा कि बिहार में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ती घटनाएं सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून का भय समाप्त हो गया है और अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने घटना को शर्मनाक और दुखद बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार की छवि पर धब्बा हैं। डॉ. आचार्य ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनसुरक्षा की बजाय राजनीतिक मुद्दों में उलझी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे माहौल में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा कब सुनिश...