जौनपुर, जुलाई 13 -- मछलीशहर। कस्बे के एक मोहल्ले की युवती की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए पुत्री के साथ तीन वर्ष तक दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में मां ने आरोप लगाया है कि दो लोग पुत्री को विश्वास में लेकर तीन साल पहले से ही शारीरिक संबंध बनाया और उसी दौरान वीडियो बना लिया। अब उक्त लोगों ने वीडियो वायरल कर दिया। पुत्री को उक्त कार्य से मानसिक आघात पहुंचा है और सामाजिक प्रतिष्ठा भी खराब हुईं है। पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को की धारा में प्राथमिकी दर्ज़ कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज़ कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...