झांसी, फरवरी 18 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे एक मंदिर के महंत को पुलिस ने धर-दबोचा। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली मऊरानीपुर थाना पुलिस गश्त पर थी। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर तय स्थान पर पहुंची। जहां से महंत को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेश पर मऊरानीपुर कोतवाली में एक महिला द्वारा एक धार्मिक स्थल के महंत पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसकी तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस के अनुसार बीती शाम महंत भगवानदास को गिरफ्तार किया है। आरोपी विगत कई सालों से एक धार्मिक स्थल पर पूजन कर रहा था। उसे जेल भेज दिया गय...