शाहजहांपुर, मार्च 10 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से बाहर गई किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को मदनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक पवन को मोहिनिया मोड़ के पास से सुबह करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...