गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती पर अब सिपाही के घर में घुसकर आगजनी और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। सिपाही की पत्नी और परिवार के सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एम्स थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को सिपाही की पत्नी परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची और आरोप लगाया कि युवती लगातार सिपाही पर पत्नी को तलाक देकर उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी। परिवार के विरोध करने पर उसने घर में घुसकर आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। परिवार के अनुसार 27 मई की रात घर के सभी सदस्य बाहर भोजन करने गए थे। तभी कुशीनगर निवासी युवती घर पहुंची और मकान के भीतर रसोईघर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी。

पड़ोसी आग पर काबू पाए परिवार का दावा है कि ...