लखनऊ, मार्च 22 -- निगोहा, संवाददाता। दुष्कर्म का प्रयास कर किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो आरोपियों को निगोहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया की थानां क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी (17) ने तहरीर देकर तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी के आरोप था कि बीते 12 मार्च को उसके घर पर कोई नहीं था। वह पड़ोस की एक परचून की दुकान पर सामान लेने गयी थी। वहां पर मौजूद गांव के नितिन लोधी ने कहा कि तुम्हारे खेत में जानवर चर रहे हैं, जल्दी जाओ। किशोरी खेत पहुंची तो वहां पहले से ही नितिन अपने साथी दयानन्द व शिवम के साथ मौजूद था। इसके बाद तीनों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े तक उतार दिए। दयानन्द द्वारा विडियो बना लिया था।17 मार्च को आरोपियों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वा...