बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। खेकड़ा क्षेत्र में एक अजब गजब मामला सामने आया है। दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने बागपत की खेकड़ा कोतवाली में तैनात सिपाही पर दबाव बनाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और उससे निकाह कर लिया। अब महिला लगातार उसका शोषण कर रही है। इससे परेशान होकर सिपाही ने खेकड़ा कोतवाली में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। खेकड़ा कोतवाली पर शनिवार को डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी श्रीकांत ने मुकदमा दर्ज कराया। श्रीकांत ने बताया कि 2012 में वह गाजियाबाद में तैनात था। इसी दौरान दिल्ली की रहने वाली हिना नामक महिला उसके संपर्क आई। कुछ दिन दोस्त के रूप में साथ रहने के बाद हिना ने श्रीकांत पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। श्रीकांत ने मना किया तो महिला ने दबाव बनाने के लिए...