पिथौरागढ़, अगस्त 25 -- संतोष आर्यन,पिथौरागढ़। सीमांत में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों परिजनों की ओर से तहरीर मिली। उन्होंने नाचनी क्षेत्र के रमेश सिंह राणा पर किशोरी के साथ शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रमेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं व पोक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। बीते दिनों तकनीकी व मैनुअल इनपुट्स के आधार पर आरोपी की हिमाचल के थियून नालागढ़ में होना सामने आया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरेापी को हिरासत में लिया और सीमांत लेकर आई। कोतवाल जोशी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पे...