प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी रिटायर फौजी को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी प्रभु नारायण सिंह पर दुकान का शटर बंद कर बालिका के साथ यौन शोषण करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस बालिका का शुक्रवार को मेडिकल कराएगी।पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की आठ साल की बालिका बुधवार की रात घर से थोड़ी दूर जनरल स्टोर पर बिस्किट खरीदने गई थी। वह काफी देर तक नहीं लौटी, तो उसकी मां खोजते हुए दुकान पर पहुंची। लेकिन, दुकान का शटर अंदर से बंद था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। बालिका की हालत देख लोगों ने दुकानदार रिटायर फौजी प्रभु नारायण सिंह की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले किया गया। धूमनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट और 65(2) बीएनए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.