दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
बुलंदशहर, जून 28 -- जहांगीराबाद के अमरगढ़ चौकी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी इरफान को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के लिए उसे ले जा रही थी। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनूपशहर सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि 22 जून को जहांगीराबाद क्षेत्र में एक किशोरी के साथ चाकू दिखाकर दुष्कर्म की वारदात हुई थी। परिजनों की तहरीर पर थाना जहांगीराबाद में आरोपी इरफान पुत्र नफीस खां निवासी अमरगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.