दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
सोनभद्र, जुलाई 11 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने महिला से दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप पाल पुत्र भागवत पाल निवासी ग्राम पोड़ी थाना गढ़वा जिला सिंगरौली उम्र करीब 22 वर्ष को शनिवार सुबह उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह लोझरा चढ़ाई से कहीं जाने की फिराक में था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष पुण्य प्रसुन श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्त द्वारा वादिनी के साथ जबरजस्ती बलात्कार करना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर धारा- 64(1), 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.