दुष्कर्म का आरोपी गोवा से गिरफ्तार, जेल
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। लंका पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी को गोवा से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी आजमगढ़ के गोपालपुर (बरदह) का राहुल चौहान है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती ने 15 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी फोटो को अन्य व्यक्ति की फोटो के साथ जोड़कर प्रसारित किया। उसे बदनाम करने का प्रयास किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्विलांस के आधार पर आरोपी का लोकेशन गोवा मिला। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर वाराणसी लाया गया।बालिका के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.