दुष्कर्म का आरोपी कोतवाली में हुआ बेहोश, मच गई अफरा-तफरी
देवरिया, अगस्त 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस कस्टडी में रविवार की दोपहर सदर कोतवाली में तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसके बाद कोतवाली में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस तत्काल उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पहुंची। देर शाम तक आरोपी का पुलिस कस्टडी में मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा था।
आरोपी का परिचय पोखरभिंडा का रहने वाला विनायक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने उसे रविवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की कोतवाली पुलिस तैयारी कर रही थी। अचानक पुलिस कस्टडी में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कोतवाली परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपी विनायक के बेहोश होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस के अधिकारी भी सक्रिय हो गए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.