लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- थाना हैदराबाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप मे फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि करीब दस दिन पूर्व थाना हैदराबाद के एक गांव मे एक युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया था। जिसका मुकदमा दर्ज था। पुलिस को कई दिनों से नामजद गगन निवासी इमलिया थाना हैदराबाद की तलाश थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सुनील मलिक ने अपने साथ सिपाही तरुण कुमार और मोहित कुमार के साथ नामजद गगन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान करके जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.