दुष्कर्म कर शादी का झांसा देने पर पीएसी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश
गाज़ियाबाद, मई 7 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोपों को गंभीर मानते हुए टीला मोड़ थाने को पीएसी के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा कि प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि वर्ष 2016 में जब वह नाबालिग थी, तब गांव के रहने वाले जितेंद्र ने उसे बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार शादी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके हाईस्कूल के प्रमाण पत्र भी अपने कब्जे में रख लिया और वर्ष 2023 में शादी का भरोसा देकर उसे घर से ले गया था लेकिन शादी नहीं की।उसने आरोप लगाया कि आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.