श्रावस्ती, अप्रैल 6 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक उसे अपने साथ एक गांव ले गया। जहां आरोपी ने न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि साथियों के सहयोग से उसका वीडियो बनाकर वायरल करा दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंथ के मजरा रामपुर बनकट निवासी श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला ने पीड़िता से पहले दोस्ती की। बाद में उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर उसे दो अप्रैल को सीताद्वार मिलने बुलाया। इसके बाद वहां से पीड़िता को बाइक पर बैठाकर गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम जानकी नगर खुर्द स्थित एक अर्द्धनिर्मित घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जानकी नगर निवासी नितिश सिंह व छह अन्य साथी ने मौके पर आकर घ...